Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड के वरिष्ठ चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. टी.के. मोहंती को NAPCON में मिला राष्ट्रीय मंच पर अवसर

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत आड़ंग गांव निवासी वरिष्ठ चेस्ट एवं पल्मोनरी मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. टी.के. मोहंती को पटना में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पल्मोनरी मेडिसिन (NAPCON) में फैकल्टी के रूप में चुना गया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन 11 से 14 दिसंबर तक आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और विशेषज्ञ शामिल हुए।

डॉ. मोहंती ने सम्मेलन में “ऑक्यूपेशनल चेस्ट डिजीज” (व्यावसायिक फेफड़ा रोग) विषय पर आयोजित सिम्पोजियम के चेयरपर्सन के रूप में भूमिका निभाई। इस सत्र में कार्यस्थलों से जुड़ी फेफड़ों की गंभीर बीमारियों, उनके कारण, रोकथाम और आधुनिक उपचार पर व्यापक चर्चा की गई।

Advertisement

डॉ. टी.के. मोहंती झारखंड के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी चेस्ट स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। वर्तमान में वे जमशेदपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में सीनियर चेस्ट और पल्मोनरी मेडिसिन स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उनके लंबे अनुभव और विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

डॉ. मोहंती की इस उपलब्धि से बहरागोड़ा और पूरे झारखंड के लोगों में गर्व की भावना है। स्थानीय नागरिकों, चिकित्सकों और शुभचिंतकों ने उनकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।