Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा के जयपूरा में ज्ञानदीप स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता: बहरागोड़ा प्रखंड के जयपूरा गांव में स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में सोमवार से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जो 19 दिसंबर तक चलेगी। इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर 10वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दौड़, रस्साकशी, कबड्डी, ऊँची और लंबी कूद, मार्बल रेस, क्रिकेट मैच, फुटबॉल मैच और रिले रेस जैसे विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement

स्कूल के संस्थापक कंचन महापात्र ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि खेल से शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। खेल बच्चों को न केवल स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मन को भी सशक्त करता है।

प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण स्कूल के 11वें वार्षिक उत्सव के दौरान किया जाएगा। यह उत्सव 23 और 24 दिसंबर को मनाया जाएगा, और विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।