घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। दोपहर 1 बजे तक कुल 54.08% मतदान दर्ज किया गया है।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
अधिकारियों का मानना है कि दोपहर बाद मतदान में और तेजी आएगी और अंतिम समय तक मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है।