घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय (मीडिया कोषांग) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कुल 34.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। अधिकारी लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
अधिकारियों का अनुमान है कि दोपहर तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी।