Responsive Menu
Add more content here...

“रन फॉर झारखंड” में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की सहभागिता — राज्य स्थापना के 25वें वर्ष का उत्सव ऊर्जा और एकता के साथ शुरू

Spread the love

रांची, संवाददाता:
झारखंड राज्य की स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष पर रविवार को राजधानी रांची के बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्साह और एकता के प्रतीक इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने भी दौड़ में भाग लेकर लोगों में जोश भरा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा,

“मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूँ जिनके लंबे संघर्ष, त्याग और शहादत से झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। यह 25वाँ वर्ष हमारे गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” का उद्देश्य राज्य में एकता, अपनत्व और विकास की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के साथ-साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

इस कार्यक्रम के साथ झारखंड रजत जयंती समारोहों की श्रृंखला की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस आयोजन में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया और “जय झारखंड” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।