घाटशिला | संवाददाता
देश की पूर्व प्रधानमंत्री और ‘आयरन लेडी’ के नाम से प्रसिद्ध इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को घाटशिला स्टेशन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश सचिव तापस चटर्जी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान तापस चटर्जी ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की सबसे सशक्त और दूरदर्शी नेताओं में से एक थीं। उनका नेतृत्व, साहस और निर्णायक नीतियाँ आज भी देश को प्रेरित करती हैं। उन्होंने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचितों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया, जिसका प्रभाव आज भी देखा जा सकता है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “इंदिरा गांधी अमर रहें”, “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “सोनिया गांधी जिंदाबाद” जैसे नारे भी लगाए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेश महाकुड़, शेख फारूक, बबलू नायक, संजीवन सीट, उदय शर्मा, कन्हैया शर्मा, शेख सूरज अली, सायलेन सेन, किंकर दास, कमला सीट, सुब्रतो दे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।