रांची, 15 अक्टूबर 2025:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में जारी है। बैठक में घाटशिला उपचुनाव और बिहार चुनाव को लेकर गहन चर्चा चल रही है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी दिवंगत पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को घाटशिला सीट से उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।
बैठक में रामदास सोरेन की पत्नी भी मौजूद हैं, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं कि पार्टी टिकट को लेकर अंतिम निर्णय आज ही ले सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उम्मीदवार चयन को लेकर वरिष्ठ नेताओं से राय ली है और औपचारिक घोषणा शाम तक होने की संभावना जताई जा रही है।
राजनीतिक गलियारों में यह खबर बड़ी चर्चा में है कि झामुमो दिवंगत नेता रामदास सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे को मौका देने जा रही है ।