Responsive Menu
Add more content here...

देव स्नान पूर्णिमा पर जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का हुआ महास्नान, गजानन वेश में हुए अलंकृत

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (निलेश बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर, मौदा, साकरा, महुली, खामार, लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, पानीपड़ा, कुमारडूबी, जयपूरा सहित विभिन्न गांवों के जगन्नाथ मंदिरों में बुधवार को देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को विशेष विधि-विधान से स्नान कराया गया और फिर गजानन रूप में भव्य रूप से सजाया गया।

सुबह से ही पुजारी राजेश कर और मणि दास के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत भगवान की मूर्तियों को तुलसी पत्र, चंदन, सुगंधित तेल एवं पुष्प अर्पण कर भक्तों के हाथों सुगंधित जल से स्नान कराया गया। यह वही विशेष दिन है जब भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मंदिर से बाहर आते हैं और आम भक्तों को उन्हें स्नान कराने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

शाम होते-होते जब तीनों ठाकुर गजानन भेष धारण किए, तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जयघोष करते हुए महाप्रभु के दर्शनों का लाभ उठाया।

लाऊडोंका एवं पारुलिया गांव के मंदिरों में भी यही उल्लास देखने को मिला। गजानन वेश में सजे ठाकुरों के दर्शन करते हुए श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में तपन साहू, आलोक पात्र, आसिष पात्र, आसिष मिश्रा, अनिल साहू, पागलु साहू, तरुण साहू, सुजीत गिरी, रतन दास, मानिक दास, रबिन्द्र पाल समेत अनेक स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।