Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर: बिरसानगर में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – हथियार और नकदी बरामद

Spread the love

जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारी से हुई लाखों की लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में दो अपराधियों को पकड़ा गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ नेपु के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के पास से 1.23 लाख रुपये नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, स्कूटी, हेलमेट और लूट की रकम से खरीदा गया एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि इस लूटकांड का मास्टरमाइंड अजीत बेहरा है, जो इसी कंपनी में कार्यरत था और पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में 10.25 लाख की लूट की बात सामने आई थी, लेकिन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस रकम को गलत बताया। घटना में करीब 4.5 लाख रुपये की लूट की पुष्टि हुई है, जिसमें से 1.23 लाख रुपये की बरामदगी की जा चुकी है।