Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर पुलिस ने दीपक विभार हत्याकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता

जमशेदपुर पुलिस ने 20-21 अक्टूबर की मध्यरात्रि में हुए चर्चित दीपक विभार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध हथियार, रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

प्रेस वार्ता में हेड क्वार्टर-1 डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि अपराधियों ने दीपक विभार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेम यादव को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर उसके दो साथी रौशन कुमार और अंगद मुखी को भी पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से

एक देसी पिस्टल,

एक लोहे का रिवॉल्वर,

एक मैगजीन और

जिंदा कारतूस
बरामद किए।

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। फिलहाल पकड़े गए तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।