Responsive Menu
Add more content here...

वाईएफसीसी ने बीपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता, बहरागोड़ा के बिणापानी स्टेडियम में रहा रोमांचक फाइनल मुकाबला

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता

बहरागोड़ा के बिणापानी स्टेडियम में आयोजित बीपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। यह प्रतियोगिता बहरागोड़ा क्रिकेट एकेडमी एवं जेएससीए बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई।

फाइनल मैच में वाईएफसीसी और बीटी सुपर की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएफसीसी की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए कोऑर्डिनेटर धनजी सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, तरुण कुमार नाग, रंजीत कुमार बाला, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल, तपन कुमार ओझा, आफताब आलम, सौमित्रा दे, और वन बिहारी साव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विजेता टीम वाईएफसीसी को नकद ₹40,000 और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता बीटी सुपर टीम को ₹30,000 एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, अंपायरों और स्कोरर को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में अशोक कुमार कर, तरुण कुमार मिश्रा, मनोज कुमार पाठक, ध्रुव राय, बिजली आलम, अफाक आलम, तपेश महापात्र, प्रदीप महापात्र, बाबू माईती, निशीकांत कुमार, विजय सिंह, शंकर पाल सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।