Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने खुद ही घर में चोरी कर दर्ज कराया झूठा केस, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

Spread the love

जमशेदपुर संवाददाता: जमशेदपुर पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया। आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने अपने ही घर में चोरी की नाटक रचकर थाना में झूठी शिकायत दर्ज करा दी। मामला आजादनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 23 नवंबर को वकार अहमद नामक युवक ने अपने घर से सोने के आभूषण चोरी होने की FIR दर्ज कराई थी।

शुरुआती शिकायत में वकार अहमद ने दावा किया था कि उनके घर से कई महंगे आभूषण गायब हो गए हैं। पुलिस ने जब मामले की तकनीकी और भौतिक जांच शुरू की, तो कई तथ्य संदिग्ध पाए गए। गहराई से पूछताछ और जांच के बाद पुलिस को यह स्पष्ट हो गया कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद शिकायतकर्ता ने ही की थी।

जांच में सामने आया कि वकार अहमद ने आर्थिक संकट के कारण खुद ही अपने घर से सोने के आभूषण निकाल कर छिपा दिए थे और फिर चोरी का झूठा मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, वकार अहमद का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है और आर्थिक दबाव की वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।