Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड के DGP पर पूर्व मंत्री K.N. त्रिपाठी का गंभीर आरोप, दी जान से मारने की धमकी!

Spread the love

रांची। संवाददाता
झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मंत्री और इंटर के राष्ट्रीय अध्यक्ष K.N. त्रिपाठी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

त्रिपाठी का कहना है कि पहले उनका बॉडीगार्ड हटाया गया और अब राज्य का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी खुद धमकी दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी राज्य का DGP इस तरह का व्यवहार कर सकता है तो आम जनता, मंत्री, विधायक और नेता कितने असुरक्षित होंगे।

पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि “पुलिस किसी को भी झूठे मामले में फंसा सकती है या उस पर हमला करवा सकती है।”

इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। त्रिपाठी के आरोपों पर अब सरकार और पुलिस की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी पुलिस प्रशासन पर इसी तरह के आरोप लगा चुकी हैं।

गौरतलब है कि झारखंड में इस समय इंडिया गठबंधन की सरकार है और ऐसे में गठबंधन से जुड़े ही पूर्व मंत्री द्वारा लगाए गए इस तरह के आरोप ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि सरकार और पुलिस इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देती है।