चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को मल कीचड़ के निपटान एवं उपचार (एफएसटीपी संचालन व रख-रखाव) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में नगर निकाय के प्रशासक मोटाय बानरा, सिटी मैनेजर अनंत खलखो, प्रभात मिंज, नगर पंचायत कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह प्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध वार्डवासी शामिल हुए।
सत्र के दौरान फीकल स्लज और सेप्टेज मैनेजमेंट पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में मल कीचड़ के वैज्ञानिक प्रबंधन, उपचारित जल के पुनः उपयोग तथा स्वच्छता कर्मियों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में आगामी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम का संचालन विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। समापन सत्र में सिटी मैनेजर अनंत खलखो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।