चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में स्थित पक्का घाट तालाब के सौंदर्यीकरण पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए गए थे। हालांकि इन दिनों यह तालाब पूरी तरह से जलकुंभी से भर गया है। जिससे स्थानीय निवासियों को नहाने और दैनिक कार्यों में काफी असुविधा हो रही थी।नगर प्रशासक मोटाय बानरा के निर्देश पर मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत मंगलवार को तालाब की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। तालाब के किनारों और घाटों के पास भी जलकुंभी का जमावड़ा लगा हुआ था जिसे अब हटाया जा रहा है। इस सफाई अभियान से ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।