Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड सरकार ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को दी राहत, निलंबन आदेश वापस – जल्द होगी नई नियुक्ति

Spread the love

रांची, संवाददाता:
झारखंड सरकार ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके खिलाफ जारी निलंबन आदेश को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद उनका सस्पेंशन 14 अक्टूबर से निरस्त माना जाएगा — वही दिन जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत प्राप्त हुई थी।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, छवि रंजन ने हाल ही में राज्य सरकार को पत्र लिखकर निलंबन समाप्त करने का अनुरोध किया था। विभागीय स्तर पर विचार-विमर्श के बाद सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए निलंबन हटाने का निर्णय लिया है। अब यह संभावना मजबूत है कि उन्हें शीघ्र ही किसी नए विभाग में पदस्थापित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्व डीसी छवि रंजन को भूमि घोटाले (लैंड स्कैम) से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट से मिली जमानत के बाद से वे नई तैनाती के आदेश का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल वे अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।