Responsive Menu
Add more content here...

नगर निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर छापेमारी, 80 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

Spread the love

advertisment

जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र 20 फरवरी 2026 को सटीक आसूचना के आधार पर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की।

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझोपड़ी स्थित मुनमुन दास के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर से 9 पेटियां और 1 छोटा बोरा विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई।

सूचना के आधार पर पहले सादे पोशाक में दो सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया था, ताकि अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, घर के मुख्य द्वार पर ताला बंद था और स्थानीय लोगों के असहयोग के कारण अभियुक्त छत के रास्ते फरार हो गया।

advertisment

मामले में अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) एवं 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।