advertisment

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
पुराना बाजार से निकली पदयात्रा
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू के समर्थन में शुक्रवार को पुराना बाजार स्थित चुनावी कार्यालय से एक भव्य पदयात्रा निकाली गई।
सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने किया नेतृत्व
पदयात्रा का नेतृत्व विद्युत वरण महतो ने किया। उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, चुनाव प्रभारी अभय सिंह, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव समेत कई नेता मौजूद रहे।
advertisment

मुख्य मार्गों से गुजरते हुए बिरसा चौक पहुंची रैली
पदयात्रा मुख्य सड़क होते हुए नया बाजार और स्टेशन रोड से गुजरकर भगवान बिरसा चौक पहुंची। वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रैली पुनः चुनावी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी
पदयात्रा में डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, पार्थो सारथी महतो, सत्या तिवारी, चंदन महतो, सुमन कल्याण मंडल, कोकिल चंद्र महतो और संदीप चंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा के महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे मार्ग में समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा।