Responsive Menu
Add more content here...

दलकी तालाब में जहर कांड: खंडामौदा में मछली व्यवसाय को बड़ा झटका, चार लाख का नुकसान

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)
खंडामौदा गांव में शुक्रवार रात घटी एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के निजी दलकी तालाब में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जहर मिलाए जाने से सैकड़ों मछलियां मर गईं। इस घटना से मछली पालन व्यवसाय से जुड़े मिहिर पाईकिरा को लगभग चार लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मिहिर पाईकिरा ने बताया कि उन्होंने तालाब में बेहतरीन नस्ल की चारा मछलियां पाली थीं, जो अब बिक्री के लिए पूरी तरह तैयार थीं। बाहरी व्यापारियों से सौदे की बातचीत अंतिम चरण में थी, लेकिन इससे पहले ही किसी ने तालाब में जहर डालकर पूरा व्यवसाय तबाह कर दिया।

शनिवार सुबह जब मिहिर तालाब पर मछलियों को दाना डालने पहुंचे, तो तालाब का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सैकड़ों मछलियां मृत अवस्था में पानी की सतह पर तैर रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस टीम संदिग्धों की पहचान के प्रयास में जुटी है और गांव में पूछताछ तेज कर दी गई है।

घटना के बाद गांव में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कृत्य न केवल मेहनतकश लोगों की रोज़ी-रोटी छीनते हैं, बल्कि पूरे समुदाय के विश्वास को भी तोड़ते हैं। लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित मछली पालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।