Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया और बहरागोड़ा के स्कूलों को कुणाल महतो ने दिए कंप्यूटर

Spread the love

चाकुलिया: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के पुत्र एवं युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने शनिवार को चाकुलिया और बहरागोड़ा क्षेत्र का दौरा कर विद्यार्थियों के बीच कंप्यूटर वितरित किए। इस दौरान उन्होंने तीन स्कूलों में बच्चों की डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंप्यूटर उपलब्ध कराए।

मॉडल कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुणाल महतो ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। शिक्षा व्यवस्था तेजी से डिजिटल हो रही है और सरकार भी स्कूलों में स्मार्ट क्लास व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कंप्यूटर का सही उपयोग कर ज्ञान बढ़ाने और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कनक कुमार ने इस पहल के लिए कुणाल महतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों को तकनीकी शिक्षा सीखने में काफी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में चंदना मुर्मू, शतदल महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, साधन मल्लिक, संजय दास, बनमाली दास, जयदीप मुर्मू सहित कई लोग उपस्थित रहे।