Responsive Menu
Add more content here...

पारुलिया पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ जन-समाधान मेला, विधायक समीर महंती रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत भवन परिसर में शनिवार को ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत व्यापक जन-समाधान मेला आयोजित किया गया। पारुलिया सहित आसपास के चार पंचायत क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को किसी भी सरकारी कार्य के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभुकों को पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना और अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


उन्होंने यह भी कहा कि हर आवेदन का निस्तारण संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि ग्रामीणों को वास्तविक राहत मिल सके।

शिविर में अलग-अलग विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें बीडीओ केशव भारती, सीओ राजा राम मुंडा समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सैकड़ों नए आवेदन स्वीकार किए गए तथा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आवास से जुड़े अनुरोधों सहित राजस्व विभाग के कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया।

ग्रामीणों ने इस जन-समाधान मेले को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें योजनाओं तक पहुंच आसान होती है और समय की बचत भी होती है।