Responsive Menu
Add more content here...

रक्तदान को समर्पित ‘सिल्वर जुबली’: मौसमी भट्टाचार्य ने 25वें जन्मदिन पर किया 15वां स्वैच्छिक रक्तदान, टीम PSF ने पूरा किया 1700 SDP का रिकॉर्ड

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

जमशेदपुर में आदित्यपुर निवासी और नियमित रक्तदाता मौसमी भट्टाचार्य ने अपने 25वें जन्मदिन को मानव सेवा के नाम समर्पित कर मिसाल पेश की है। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने पहले पूजा-अर्चना की, और इसके बाद टीम PSF की पहल पर अपने पति मिहिर भट्टाचार्य के साथ सीधे जमशेदपुर ब्लड सेंटर पहुंचीं।

मौसमी भट्टाचार्य, जो वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रही हैं, ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज के लिए अपना 15वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस विशेष दिन पर टीम PSF ने भी एक बड़ा रक्तदान अभियान संचालित किया।

Oplus_131072

अभियान के दौरान पांच रेयर ब्लड ग्रुप के दाताओं ने रक्तदान किया, वहीं पांच स्वयंसेवकों—रवि कुमार, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, अजित कुमार भगत और कुमारेस हाजरा—ने SDP दान किया। इसी के साथ किसी स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित इस अभियान ने 1700 SDP रक्तदान का उल्लेखनीय रिकॉर्ड हासिल कर लिया।

रक्तदान के दौरान मौसमी के पति मिहिर भी मौजूद रहे। रक्तदान पूर्ण होने पर मौसमी भट्टाचार्य को प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मानव सेवा की इस भावना को आगे बढ़ाते हुए टीम ने एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के पास बने रेस्ट हाउस में ठहरे मरीजों और उनके परिजनों को स्वादिष्ट भोजन भी परोसा। उद्देश्य यह रहा कि मौसमी का 25वां जन्मदिन सामाजिक सेवा और मानव कल्याण को समर्पित रहे।