Responsive Menu
Add more content here...

पोटका विधायक संजीव सरदार ने बंगालीबासा में 100 एमटी लैप्स निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Spread the love

पोटका (जमशेदपुर) : पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जामदा पंचायत स्थित ग्राम बंगालीबासा में 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले लैप्स (स्थानीय भंडारण गोदाम) के निर्माण कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक श्री संजीव सरदार ने स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा, “अनाज का एक-एक दाना हमारी जनता का है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त मात्रा में अनाज उपलब्ध हो। हम इसके लिए कटिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि इस लैप्स के निर्माण से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को अनाज भंडारण की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अब अपनी उपज को सुरक्षित रखने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल गांव के विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।