Responsive Menu
Add more content here...

साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक साकची में बुधवार को प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के अंतर्गत मिर्गी मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी स्वयं शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए डॉक्टरों को अधिक से अधिक मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

शिविर में कुल 153 मिर्गी रोगियों की जाँच की गई और उन्हें नि:शुल्क परामर्श, दवा एवं आवश्यक चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई।
इससे पहले अनुमंडल अस्पताल घाटशिला और सीएचसी पटमदा में भी इसी प्रकार के शिविर लगाए जा चुके हैं। शहरी क्षेत्रों के मरीजों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं प्रोजेक्ट उल्लास के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा भी उपस्थित रहे। शिविर की सफलता में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिविर संचालन में भाग लेने वाले प्रमुख चिकित्सक एवं पदाधिकारी:

  • डॉ. मृत्युंजय धवड़िया (जिला मलेरिया पदाधिकारी)
  • डॉ. दीपक कुमार गिरि (मनोचिकित्सक)
  • डॉ. महेश हेमब्रम
  • डॉ. सुकांता सीट
  • डॉ. वी. आर. के. सिन्हा
  • डॉ. फटिक पाल
  • डॉ. रोहित आनंद
  • डॉ. मंगेश दोराई
  • डॉ. राजीव लोचन महतो (जिला कुष्ठ परामर्शी)
  • दिलीप कुमार (DDM)
  • হकीম प्रधान (DPC)