Responsive Menu
Add more content here...

राहुल गांधी ने सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से की भेंट, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Spread the love

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं आदिवासी समाज के शीर्ष नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने अस्पताल में भर्ती गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से चर्चा कर उनके इलाज की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने गुरुजी की कुशलता की कामना करते हुए कहा कि देश के आदिवासी समाज और झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन का योगदान अमूल्य है, और पूरा देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। गौरतलब है कि 80 वर्षीय सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और उन्हें नियमित देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।