जमशेदपुर। संवाददाता
अचानक आग लगने से मचा हड़कंप
जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित साकची गुरुद्वारा के पीछे अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आकर पांच बाइक और कुछ साइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कचरा जलाने से फैली आग
बताया जा रहा है कि पास की बस्ती में कचरा जलाया गया था। इसी दौरान आग धीरे-धीरे फैलते हुए आगे बढ़ गई और वहां खड़ी पांच बाइक तथा कुछ साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कई बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।
कोई हताहत नहीं
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।