चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम):
बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती और सांसद प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सालुआडीह से खोड़ीपहाड़ी होते हुए रेगड़पहाड़ी तक तथा रेगड़पहाड़ी स्कूल से पाथरचाकड़ी टोला तक लगभग 1.90 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया।
शिलान्यास के मौके पर विधिवत पूजन-अर्चन और नारियल फोड़कर कार्यारंभ किया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक आवागमन और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं।
विधायक ने इस परियोजना के लिए ग्रामीणों के समर्थन और सहयोग के प्रति आभार जताया और कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों तक बेहतर सड़क, बिजली और पेयजल सुविधा पहुंचाना है।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, , बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम माणडी, झामुमो नेता गोपन परिहारी ,बुबाई दास, प्रणम बेरा, सांसद प्रतिनिधि पार्थ महतो, सतदल महतो, सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।