घाटशिला। संवाददाता
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने देर रात्रि तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर जनता से अपील की कि वे झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें।
विधायक मोहंती ने कहा कि घाटशिला की देवतुल्य जनता हमेशा से झामुमो के साथ रही है और इस बार भी जनता का झुकाव पूरी तरह गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास झामुमो की जनाधार को और मजबूत बनाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोग बड़ी संख्या में चौपालों में शामिल हुए और झामुमो के समर्थन में नारे लगाए।
विधायक ने कहा कि जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी रहेगा और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क बनाए रखेंगे।