रुद्राभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन): सावन महीने के सोमवार के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने बहरागोड़ा स्थित प्राचीन चित्रेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चारों ओर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पावन माह में भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
पूजा के उपरांत विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, जीतू राउत, नीमा पैरा, पप्पू राउत, रिंकू माईती, राहुल बाजपेई, जादूपति राणा, कुना घोष, सीमांत भुइया, सुजीत दास, प्रणव बेरा, गावला दत्त, तीर्थों घोष सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।