Responsive Menu
Add more content here...

विधायक की पहल और मैत्री संगठन का सहयोग: 6 वर्षीय शुभम सिंह का AIIMS भुवनेश्वर में होगा ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा प्रखंड के गामरिया गांव निवासी 6 वर्षीय मासूम शुभम सिंह लंबे समय से गंभीर ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा था। अब विधायक की संवेदनशील पहल और सामाजिक संगठन के सहयोग से उसका ऑपरेशन AIIMS भुवनेश्वर में सुनिश्चित हो गया है।

इस पहल की शुरुआत मैत्री संगठन के संदीप कुमार शाउ ने की, जिन्होंने शुभम के परिवार को मार्गदर्शन देकर विधायक कार्यालय तक पहुंचाया। वहां झामुमो नेता बिश्वजीत ओझा और पापु राउत ने भी हर संभव मदद की। इसके बाद शुभम के पिता आनंद सिंह ने जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान विधायक समीर कुमार महंती से मिलकर अपनी व्यथा साझा की।

विधायक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को निर्देश दिया कि परिवार को तुरंत आवश्यक दस्तावेज़ जैसे राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। जिला प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल दो दिनों में सभी कागजात जारी कर दिए।

इसके साथ ही शुभम की सर्जरी के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और आने वाले दो दिनों में उसका ऑपरेशन AIIMS भुवनेश्वर में होगा।

यह घटना इस बात का उदाहरण है कि जब जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मिलकर मानवता की भावना से कार्य करते हैं, तो असंभव भी संभव हो जाता है।

स्थानीय लोग और शुभम का परिवार अब ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि मासूम शुभम जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए।