Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: मैत्री संगठन द्वारा जगन्नाथपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 30 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

बहरागोड़ा, 17 नवम्बर | संवाददाता

मैत्री संगठन, बहरागोड़ा और स्वयंसेवी सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक विशेष रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। मानव सेवा के इस पवित्र कार्य में 30 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

शिविर का नेतृत्व मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप शाउ ने किया। उल्लेखनीय है कि इस पहल में पश्चिम बंगाल से भी कई उत्साही रक्तदाता पहुंचे और रक्तदान कर कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।

मैत्री संगठन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और हर शिविर में नए रक्तदाताओं को जोड़ना है, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशान न होना पड़े।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुमन घोष, पंकज पांडा, अर्नब कुइला, नंदन माइती, रितेश जाना, सेवक बटब्याल, पप्पू राउत, धर्मेंद्र शॉ, तपन साहू, रंजीत कुमार, बिस्वजीत बाला, देबब्रत शाउ सहित कई सक्रिय सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।