बहरागोड़ा। संवाददाता
विद्यालय विकास के लिए मिली आर्थिक सहायता
टी.पी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल बहरागोड़ा के समग्र विकास के लिए झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री एवं तारापद सरोजिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने मंगलवार को 2 लाख रुपये की उदार राशि प्रदान की। यह सहयोग विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिया गया है।
‘श्री दीपक षाड़ंगी स्मृति वार्षिक व्याख्यानमाला’ का होगा आयोजन
प्राप्त राशि से विद्यालय में “श्री दीपक षाड़ंगी स्मृति वार्षिक व्याख्यानमाला” का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों की स्मृति में विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित किया जा सके।
प्रबंधन समिति ने जताया आभार
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं तारापद सरोजिनी ट्रस्ट ने इस सहयोग के लिए डॉ. दिनेश षाड़ंगी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में निरंतर उन्नति होगी और विद्यार्थियों को नई प्रेरणा एवं अवसर प्राप्त होंगे। विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षा और समाज के प्रति समर्पण की सराहनीय पहल बताया।