Responsive Menu
Add more content here...

चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत निलंबित, शिकायत में अनुशासनहीन व्यवहार साबित

Spread the love

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के खिलाफ मिली शिकायत की जांच रिपोर्ट के बाद की गई।

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारी पर असम्मानजनक और अनुचित आचरण का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच सिटी डीएसपी की निगरानी में की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 14 अगस्त को एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी गई। उसी आधार पर निलंबन का आदेश जारी हुआ।

आदेशानुसार, निलंबन अवधि में थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत का मुख्यालय पुलिस केंद्र, रांची तय किया गया है। इस दौरान उन्हें केवल जीवन-यापन भत्ता ही दिया जाएगा। साथ ही, विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।