Responsive Menu
Add more content here...

रांची एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के चलते 9 पुलिसकर्मी निलंबित, दो पर विभागीय जांच के आदेश

Spread the love

रांची, 28 जुलाई 2025
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जिले के नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये सभी पुलिसकर्मी थाना स्तर पर दर्ज मामलों की जांच और निष्पादन में लापरवाही बरत रहे थे, जिसके कारण यह सख्त निर्णय लिया गया।

एसएसपी ने जानकारी दी कि संबंधित पुलिसकर्मी लगातार लंबित मामलों की जांच में रुचि नहीं ले रहे थे, जिससे पीड़ित पक्षों को न्याय मिलने में देरी हो रही थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची:

अशोकनाथ सिंह (सदर थाना)

सूर्यवंशी उरांव (सुखदेवनगर थाना)

संतोष कुमार रजक (डोरंडा थाना)

नीतीश कुमार (खरसीदाग ओपी)

अजय कुमार दास (लालपुर थाना)

राजकुमार टाना भगत (जगन्नाथपुर थाना)

अरविंद कुमार त्रिपाठी (जगन्नाथपुर थाना)

श्याम बिहारी रजक (जगन्नाथपुर थाना)

उमाशंकर सिंह (बुढ़मू थाना)

एसएसपी सिन्हा ने स्पष्ट किया कि “कार्य में लापरवाही अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों में मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच प्राथमिकता होनी चाहिए। जो अधिकारी इसमें असफल होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”