Responsive Menu
Add more content here...

महीशपुर चौक से गुड़ाबांधा तक की सड़क बदहाल, ग्रामीण व स्कूली बच्चे परेशान

Spread the love

कछुए की रफ्तार से चल रहा मरम्मती कार्य, स्थानीयों में आक्रोश

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन):
गुहियापाल पंचायत अंतर्गत एनएच-18 के महीशपुर चौक से गुड़ाबांधा प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। लगातार बारिश के चलते जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ भर जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

इस मार्ग से दर्जनों गांवों के ग्रामीण और स्कूली बच्चे रोजाना गुजरते हैं। हाल ही में गुहियापाल हाई स्कूल जा रहे कुछ छात्र साइकिल से गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। बाइक और साइकिल सवारों के गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं, वहीं मरीजों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत का जिम्मा लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है, लेकिन कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई के बजाय सिर्फ आश्वासन ही मिला।

लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण की सुस्ती से हजारों ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा किया जाए ताकि महीशपुर से गुड़ाबांधा तक आवागमन सुचारु हो सके।