बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झामुमो गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। रोजगार के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों के युवा मजबूरन दक्षिण भारत के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं।
उद्योग स्थापना में नाकाम, मिलें हुई बंद
डॉ. गोस्वामी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने साढ़े पाँच साल के कार्यकाल में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक भी उद्योग स्थापित नहीं किया। वहीं चाकुलिया क्षेत्र की कई चावल मिलें बंद हो गईं, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर और भी कम हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को उनके भाग्य के भरोसे छोड़ दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान
सोमवार को जगन्नाथपुर में भाजपा बड़शोल मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत करें और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
बैठक में कई नेता रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता भाजपा बड़शोल मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह ने की। इस दौरान वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, श्रीवत्स घोष, राखोहरी मुखी, शिवशंकर माईती, मानिक दास, देवव्रत दे, रूपेश सिंह, राजीव भूईं, रॉबिन नायक, यादव पात्र, तरुण मुंडा, राज महापात्र, बबलू महाली, जगन्नाथ पोलाई, नीलाद्री आईच और कालू दत्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।