बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन):
बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायती राज संस्थान (पीएआई) 2.0 की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुपर्णा सिंह ने की।
बैठक में बताया गया कि पंचायतों में सुशासन को मजबूत बनाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही बैठकर किया जाए। नियमित ग्रामसभा की बैठक हो और विकास कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शासन से मिलने वाली राशि का ईमानदारी और पारदर्शिता से उपयोग करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह, उप मुखिया पिऊ दास, पसस झरना नायक, पंचायत सचिव बिकास रूहीदास, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, एएनएम, वार्ड सदस्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पंचायत को सरकार की नींव मानते हुए सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।