Responsive Menu
Add more content here...

लुगाहारा: जंगल में जंगली हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा जंगल में रविवार को एक जंगली हाथी दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी को काजू के जंगल और खेतों की ओर घूमते देख किसान काम छोड़कर भागकर गांव लौट आए और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ने की कोशिश शुरू कर दी। विभाग ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसके मूवमेंट को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए वन विभाग ने अपील की है कि जंगली हाथी के पास जाने का प्रयास न करें और न ही लकड़ी या मशरूम चुनने के लिए जंगल में प्रवेश करें। साथ ही लोगों से हाथियों के प्रति शांत व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी गई है।