Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: थाना प्रभारी ने नशामुक्ति, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों पर चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बोरागाडिया पंचायत भवन के पास रविवार को थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और पुलिस निरीक्षक अनिल नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य नशामुक्ति, साइबर अपराध की रोकथाम, सड़क सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान महिलाओं के बीच 120 छाते और स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया।

थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा ने कहा कि—
“आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में फंसती जा रही है। नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज को भी कमजोर बनाता है। ऐसे में जरूरी है कि युवा वर्ग नशे से दूर रहे और जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।”

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान सराहनीय है और इससे आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण तैयार होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था और उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए इस अभियान में सहयोग का संकल्प लिया।