Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: दिन में भी जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, नगर पंचायत की लापरवाही से लोग नाराज

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
जहां एक ओर बिजली बचाने को लेकर सरकार और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही सामने आई है। दिन के उजाले में भी मुख्य सड़कों पर लाइटें जलती रहती हैं, जिससे न केवल बिजली की बर्बादी हो रही है बल्कि सरकारी खजाने पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पंचायत अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि सुबह सूरज उगने के बाद भी लाइटें बंद नहीं की जातीं, जबकि शाम ढलते ही ये अपने आप जल जाती हैं।

इस लापरवाही से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नगर पंचायत समय रहते ध्यान नहीं देती तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।