Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: नीमडीहा गांव में महिलाओं और पुरुषों ने श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियां हटाईं

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत अंतर्गत नीमडीहा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की। इस पहल में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने बराबर की भागीदारी निभाई।

ग्रामीणों ने बताया कि नीमडीहा से अमलागोड़ा गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां उग आई थीं, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही थी। कई बार सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती थी। साथ ही यह क्षेत्र हाथी प्रभावित होने के कारण भी झाड़ियों को हटाना आवश्यक हो गया था।

गांववासियों ने मिलकर निर्णय लिया और श्रमदान के जरिए सड़क किनारे की झाड़ियां साफ कीं। सफाई अभियान में धनमनी हांसदा, बुधनी हांसदा, बसंती मुर्मू, दुली हांसदा, उर्मिला मुर्मू, पूनम मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, दुर्गा हांसदा, श्याम चंद मुर्मू, गजेन मुर्मू समेत कई ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल हुए।

ग्रामीणों का कहना है कि श्रमदान न केवल गांव को स्वच्छ बनाने में मदद करता है, बल्कि सामूहिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।