चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
नगर पंचायत क्षेत्र के जुगीपाड़ा स्थित प्राचीन रंकिणी मंदिर में सोमवार से दो दिवसीय रंकिणी पूजा महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और सुबह पक्का घाट तालाब से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में 51 महिला एवं कन्याओं ने जल से भरे कलश अपने सिर पर रखकर भाग लिया। यह यात्रा कमारीगोड़ा के पक्का घाट तालाब से शुरू होकर पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक होते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंची, जहां कलश की स्थापना की गई। इसके बाद पुजारी प्रसन्न पति ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।
महोत्सव की शुरुआत के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां रंकिणी की आराधना की। कलश यात्रा में कमेटी अध्यक्ष समीर नाथ, उपाध्यक्ष मंतोष सीट, सचिव बलराम दास, कोषाध्यक्ष संजीव दास, असित नाथ, प्रकाश नाथ, पवन नाथ, पवित्र दास, गोविंदा गोराई, प्रभु सीट समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन दशमी पूजा के बाद दोपहर में महाप्रसाद का वितरण होगा। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।