Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: नागानल कॉलोनी में ‘भूत बंगला’ थीम पर तैयार होगा काली पूजा पंडाल

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता ( रोहन सिंह)
चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित नागानल कॉलोनी में इस वर्ष काली पूजा कमेटी अपनी 30वीं काली पूजा का भव्य आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर रविवार को पंडाल स्थल पर पंडाल निर्माण की शुरुआत से पहले खूंटी पूजा का आयोजन किया गया।

पूजा का संचालन पुजारी राज कुमार दुबे ने विधि-विधान के साथ किया और खूंटी स्थापित की। कमेटी के संरक्षक संदीप चांद ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को ‘भूत बंगला’ की आकर्षक आकृति में सजाया जाएगा। पंडाल निर्माण का कार्य अगले 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगा।

संदीप चांद ने आगे बताया कि आयोजन कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

20 अक्टूबर: मां काली की पूजा

21 अक्टूबर: सांस्कृतिक कार्यक्रम

22 अक्टूबर: कुंदन कुमार नाइट कार्यक्रम

23 अक्टूबर: महाप्रसाद का वितरण

उन्होंने यह भी बताया कि 30वें वर्ष के इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पंडाल में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी और मां काली की पूजा-आराधना भव्य तरीके से की जाएगी।

खूंटी पूजा के दौरान कमेटी के सदस्य सोनू बेरा, कमल सरदार, अजय नाथ, मोनू मिश्रा, कृष्णा सिंह, अभिजीत दास, देवाशीष दास ,सुमन दास, मनसा नाथ, गोपी दास, राहुल सिंह, कौशिक सीट, देवनाथ दास, आकाश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।