बहरागोड़ा, संवाददाता (एन. बेरा)
महानवमी के पावन अवसर पर बहरागोड़ा के इचड़ाशोल दुर्गा पूजा समिति की ओर से कुंवारी पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कन्याओं को माँ दुर्गा के रूप में पूजा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा।
पूजन के दौरान पुजारी तपन आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने माता रूपी कन्याओं का आशीर्वाद लिया और अपने सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य चंडी चरण साव, तपन ओझा, मानिक मंडल, विश्वनाथ मुर्मू, चंद्रशेखर साउ, कमल आचार्य, हरिशंकर मिश्रा, भूपेन पात्र, सुबल घोष, सुब्रत साधु, तारा शंकर साउ, धर्मचांद बांसुरी, सत्यजीत पात्र, मानस कुईला, संजय प्रहराज, शशांक शेखर पाल, मानिक मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।