Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के रास मंच मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के नामोपाड़ा स्थित रासमंच में रास मंच मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास सुश्री आरती किशोरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य पुण्य से प्राप्त होता है। सौभाग्य की बात है कि चाकुलिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है और आप सभी कथा का श्रवण कर रहे हैं।
एक व्यक्ति के अनेक रूप होते हैं। उसी प्रकार भगवान के नाम अनेक हैं। परंतु भगवान एक है।

व्यक्ति को कभी भी मन के अंदर ईर्ष्या नहीं रखनी चाहिए। हर व्यक्ति के प्रति प्रेम भाव रखें।पैसा व्यक्ति को नीचे तक ले जाता है और प्रेम व्यक्ति को उपर तक ले जाता है।प्रेम भाव से व्यवहार बनता है।जीवन में हर समय दूसरे के प्रति प्रेम भाव रखें। जिसने भगवान के सामने नृत्य कर लिया उसे किसी धाम का भ्रमण करने की आवश्यकता नहीं।

जो निस्वार्थ भाव से भगवान को बुलाते हैं। भगवान आते हैं और सिर्फ उसी को ही भगवान दिखते हैं।भक्ति में बहत शक्ति होती है। निस्वार्थ भाव से की गई भक्ति का फल जरूर मिलता है।कृष्ण जन्म कथा के अवसर पर पूरे पंडाल परिसर में भक्ति का भाव उमड़ पड़ा और श्रोता कृष्ण की भक्ति में झूम उठे। कई लोगों ने चॉकलेट बांट कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।मौके पर ओ तेरी मंद मंद मुस्कनियां पे बलिहार श्यामा जी…स्वागतम कृष्णा स्वागतम,नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की जैसी भक्ति भजनों पर श्रोता झूम उठे।


इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दास, पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिलि), विप्लव दास (बूबाई), रंजीत दास, राजेन्द्र पांडेय,अनील मिश्रा,चन्द्र देव महतो, गिरिधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पाण्डा, रंजीत कुमार दास, तारक नाथ दास, कृष्ण चन्द्र बेरा, विजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेन्द्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रूंगटा, तुहीन पांडा समेत पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।