चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत केरूकोचा स्थित खेरवाल विद्या थान में शनिवार को झारखंड स्थापना दिवस बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डोमन मांडी ने की, जहां बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
मुख्य अतिथि ने दी श्रद्धांजलि
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक सूरज प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” के नारों से कार्यक्रम स्थल को गुंजायमान कर दिया।

सम्मान समारोह
स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षकों ने मुख्य अतिथि सूरज प्रसाद सिंह को जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने झारखंड की गौरवशाली इतिहास और आदिवासी समाज के योगदान पर प्रकाश डाला।
स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे—
सुभाष मांडी (आसेका अध्यक्ष),
शंकर सोरेन (सचिव),
मुखिया फुलमनी मांडी,
राम मांडी,
पालू राम सोरेन,
चैतन्य सोरेन,
मेघनाथ मुर्मू,
बदेन हांसदा,
सीताराम सोरेन,
प्यारी मांडी,
पुष्पा महतो
सहित कई ग्रामीण एवं अभिभावक।
सभी ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, संघर्ष और नायकों के योगदान को याद करते हुए राज्य के विकास में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया।