Responsive Menu
Add more content here...

धुर्वा डैम में तीन पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप, हथियार भी मिले; कई कोणों से जांच शुरू

Spread the love

रांची | संवाददाता

राजधानी रांची में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब धुर्वा डैम से एक साथ तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

Oplus_131072

शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर रिम्स (RIMS) अस्पताल भेज दिया है, जहां डॉक्टरों की टीम विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करेगी। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

Oplus_131072

तीनों मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

उपेंद्र कुमार सिंह (पुलिस जवान)

रोबिन कुमार (सरकारी वाहन चालक)

सतेंद्र कुमार (पुलिस जवान)

सूत्रों के अनुसार, उपेंद्र और सतेंद्र कुछ समय पहले तक जमशेदपुर में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात थे।

पुलिस कई संभावित एंगल से जांच में जुटी

यह मामला अत्यंत गंभीर माना जा रहा है। पुलिस हत्या, आत्महत्या, आपसी विवाद, या किसी अन्य साजिश—सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके से मिले सबूतों का संग्रह कर रही है।

घटना के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हथियारों की फोरेंसिक जांच के बाद संभव होगा।