चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखण्ड के सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में साल जंगल में जंगली हाथी के प्रवेश की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में माइकिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया।
माइकिंग के जरिए लोगों को हाथी की संभावित उपस्थिति और सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोग जंगल में प्रवेश न करें और सुबह-सुबह तथा शाम के समय अकेले यात्रा करने से बचें। साथ ही, किसी भी हालत में हाथी को देखने या परेशान करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
वन विभाग पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सतत कार्रवाई कर रहा है।