Responsive Menu
Add more content here...

मकर संक्रांति की खुशियाँ हादसे में बदलीं, पीठा बनाते समय महिला गंभीर रूप से झुलसी

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, जहां पर्व की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।

पाथरी पंचायत अंतर्गत महुरडांगरी गांव में एक महिला अपने घर में पारंपरिक पीठा बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी उसकी साड़ी में जा लगी, जिससे आग तेजी से फैल गई।

इस हादसे में महुरडांगरी गांव निवासी कनिका मन्ना (उम्र लगभग 35 वर्ष) बुरी तरह झुलस गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे और बड़ा नुकसान टल सका।

घायल महिला को परिजन तत्काल निजी वाहन से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया।