Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया डायट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाएं सम्मानित

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत
चाकुलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का टीका-अक्षत लगाकर स्वागत करने और दीप प्रज्वलित कर की गई।

अतिथियों का किया गया सम्मान
प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इन सभी शिक्षिकाओं को भी शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कई अतिथि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. मंजू रानी सिंह (लायंस क्लब, जमशेदपुर), डॉ. नेहा तिवारी (करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर), अनिता सिन्हा (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जमशेदपुर-1), डॉ. निवेदिता कर (एस्पर ऑर्गेनाइजेशन), पूर्वी घोष (सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता, लायंस क्लब, जमशेदपुर) तथा सोमवारी सोरेन (नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पंचायत) उपस्थित थीं।

संकाय सदस्यों ने भी रखे विचार
इस अवसर पर संकाय सदस्य विक्टर विजय समद, जूथिका भगत, अंकिता चंपा मुर्मू और डॉ. रजनी रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विजय विक्टर समद और डॉ. रजनी रंजन ने किया।